छोंछ खड्ड में अवैध खनन करते पकड़े 4 वाहन, मामला दर्ज
ऊना में सफाई को लेकर व्यक्ति ने महिला पार्षद से की मारपीट, पुलिस ने केस दर्ज किया
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा में इंदौरा पुलिस की टीम ने अवैध खनन करते 4 वाहन पकड़े है। पुलिस ने आरोपी प्रेम सिंह, लखविंदर कुमार, दीपक कुमार, साहिल कुमार व लक्की सिंह के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगमी कार्यवाही शुरू है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि छोंछ खड्ड में अवैध खनन हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दी। इस दौरान वहां अवैध खनन कर रहे एक पोकलेन, एक लोडर, दो टिप्पर पाए गए।
पुलिस ने चारों वाहन जब्त कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अवैध खनन करने वालों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा। पुलिस अधीक्षक नूरपुर अशोक रतन ने मामले की पुष्टि की है।