Loading...

जंगलों को आग से बचाने के लिए उपायुक्त ने जारी किए आदेश

Ankita • 20 Jun 2024 • 1 Min Read

पंचायत प्रधान वन विभाग को करेंगे रात्रि गश्त में सहयोग

HNN/ मंडी

उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने जिला मंडी में वनों को आग से बचाने के लिए वन विभाग को पुख्ता इंतजाम करने व रात्रि गश्त करने के आदेश किए। उन्होंने पंचायत प्रधान व पंचायती राज प्रतिनिधियों को रात्रि गश्त में वन विभाग का सहयोग करने के भी निर्देश किए।

यह आदेश 30 जून तक जिला मंडी में लागू रहेंगे। भीषण गर्मी के मौसम में बढ़ रही आगजनी की घटनाओं के चलते उपायुक्त ने यह आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि विभाग वनों को आगजनी से बचाने के लिए रात्रि गस्त करेगा।

उन्होंने वन क्षेत्र के आसपास लगते ग्रामीणों से भी आग्रह किया कि आग लगने की सूचना तुरंत वन विभाग व अग्निशमन विभाग को दें, ताकि समय रहते आग पर काबू पाया जा सके।