लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जंगलों में लगी आग से करोड़ों की वन संपदा जलकर राख…

SAPNA THAKUR | 11 जून 2022 at 3:18 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में जंगलों की आग थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रदेश के जंगल इन दिनों आग से धधक रहे हैं। आगजनी की घटनाओं में अब तक कई लोग अपनी जान भी गवां चुके हैं। आपको बता दें कि इस बार मार्च माह में बारिश न होने के कारण राज्य में गर्मी का प्रकोप एकाएक बढ़ गया। जिसके चलते मार्च माह से ही जंगलों में आग लगने का क्रम शुरू हो गया जो कि अभी तक जारी है।

हालांकि मई के अंतिम दिनों में बारिश होने से जंगलों की आग कुछ हद तक शांत हुई परंतु इन दिनों मौसम साफ़ बना हुआ है जिससे तापमान में इजाफा हो रहा है और जंगल आग से फिर से धधक उठे हैं। जंगल की आग प्रदेश में अब तक करीब 17 हजार हेक्टेयर वन संपदा को निगल चुकी है। प्रदेश में धधक रहे जंगलों से वन विभाग को साढ़े चार करोड़ रुपए का नुक्सान हुआ है, जबकि आग बुझाने के दौरान हुए हादसों में अब तक तीन की मौत हो चुकी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इनमें से दो वन निगम के कर्मचारी शामिल हैं, जबकि एक अन्य महिला की मौत नालागढ़ में हुई है। करीब आधा दर्जन कर्मचारी घायल भी हो चुके हैं। सिरमौर, सोलन और ऊना में जंगल की आग से मौत के मामले दर्ज हुए हैं। हालांकि वन विभाग और फायर ब्रिगेड के कर्मी जंगलों में लगी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं परंतु सफलता हाथ नहीं लग पा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]