जंगल में भड़की आग से सुलगा घर, बेघर हुआ परिवार
HNN/ कुल्लू
कुल्लू स्थित आनी के तिलनी धार में जंगल में भड़की आग से एक घर सुलग गया जिससे पीड़ित परिवार कड़कड़ाती ठंड के बीच बेघर हो गया है। हालांकि ग्रामीणों और अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया परंतु तब तक मकान जलकर राख हो चुका था। वहीं विभाग ने साथ लगते घरों को आग की भेंट चढ़ने से बचा लिया है।
जानकारी के अनुसार आनी के ओलवा स्थित जंगल में लगी आग रिहायशी मकानों तक पहुंच गई। इसी दौरान तिलनी धार निवासी श्याम दास पुत्र जनक राम के मकान को आग ने अपनी चपेट में ले लिया और जलाकर राख कर दिया। वही मकान में आग लगने से अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है जिससे पीड़ित परिवार को लाखों का नुक्सान हुआ है।