जंगल में मवेशी चराने गए व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
HNN/ चंबा
जिला चंबा के चुवाड़ी में मवेशियों को चराने के लिए नुआल जंगल में गए एक व्यक्ति द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। हालाँकि व्यक्ति ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।
मृतक की पहचान राकेश कुमार पुत्र करतार सिंह गांव चिनाह डाकघर घटासनी पुल तहसील भटियात जिला चंबा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चुवाड़ी अस्पताल भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में आगामी जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, राकेश मवेशियों को चराने के लिए नुआल जंगल में गया था। इस दौरान उसने पेड़ की टहनी से फंदा लगा लिया। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
जब वह जंगल पहुंचे तो राकेश कुमार को पेड़ की टहनी पर लटका देख दंग रह गए। जिसके बाद उन्होंने चुवाड़ी थाने में इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस जवान मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। डीएसपी डलहौजी हेमंत कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
