Loading...

जंगल में मिला प्रवासी महिला का शव, हत्या की आशंका

By Ankita Published: 17 Feb 2024, 4:28 PM | Updated: 17 Feb 2024, 4:28 PM 1 min read

HNN/ ऊना

जिला ऊना में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह के पास गांव बसोली के जंगल में एक प्रवासी महिला का शव मिलने का मामला सामने आया है। महिला की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालाँकि अभी तक मृतक महिला के शव की शिनाख्त भी नहीं हो पाई है।

वहीं, निरीक्षण करने पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि महिला के सिर, माथे और चेहरे पर चोट के निशान हैं। उसके कान के पीछे भी किसी वस्तु से वार किया गया है। ऐसे में यह स्पष्ट है कि उसकी हत्या की गई है। वहीं, आरएफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव टांडा भेजा गया है, जहां शव का पोस्टमार्टम होगा।

जानकारी के मुताबिक, गोपाल राणा निवासी गांव एवं डाकघर मदनपुर बसोली अपने पिता के साथ पीरनिगाह सड़क के साथ लगते अपनी जमीन के साथ लगते जंगल में गया था। इस दौरान वे जब लौट रहे थे तो उन्हें जंगल के निचली तरफ लाल रंग के कपड़े नजर आए।

जब उन्होंने करीब जाकर देखा तो यह महिला का शव था। जिसके बाद इस बाबत तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जाँच शुरू की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि की है।