HNN/ सोलन
जिला सोलन के अंतर्गत आने वाले नालागढ़-स्वारघाट मार्ग पर घोलोवाल में जंगल में लगी आग की चपेट में आने से एक ढाबा जलकर राख हो गया है। इस अग्निकांड में पीड़ित को लाखों का नुकसान हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, जंगल में आग लगी हुई थी। इस दौरान आग दिलवर सेन के ढाबे तक पहुंच गई। ढाबे की छत घास की बनी हुई थी जिसने आग पकड़ ली।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पुरे ढाबे को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में ढाबे में रखा सामान, फ्रीज व काउंटर जल गए। इस घटना में लाखों रुपए के नुक्सान का अनुमान है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





