Loading...

जंगल में लगी आग की चपेट में आई चुनाव ड्यूटी पर आए कर्मी की कार, जलकर राख

Ankita • 5 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ चंबा

जिला चंबा में लोकसभा चुनाव की ड्यूटी के लिए आए कर्मचारी की कार जंगल में लगी आग की चपेट में आने से जलकर राख हो गई। अग्निशमन विभाग ने आग को बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत की, लेकिन आग की लपटों के घिरने के कारण कार को जलने से नहीं बचाया जा सका। वहीं पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, तीन जून को सरोल में चुनाव ड्यूटी देने के बाद अजय कुमार पुत्र जीत सिंह निवासी गांव जगत डाकघर रूहणूकोठी तहसील भरमौर ऑल्टो कार से बुआ के घर नगोड़ी गए थे। उन्होंने कार चंबा-नगोड़ी मार्ग पर एक दुकान के पीछे सड़क किनारे खड़ी की थी। देर रात उनके भाई को नगोड़ी से किसी ने फोन पर बताया कि सड़क किनारे खड़ी कार जल रही है।

जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। भीषण रूप धारण कर चुकी आग ने देखते ही देखते कार को जला दिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।