HNN / सोलन
जिला सोलन के ढांग निहली पंचायत के तहत आने वाले गांव मंगता प्लासी के जंगल में इन दिनों आग ने कहर मचा रखा है। आग अब जंगल के साथ लगते गांव की तरफ तेजी से बढ़ रही है। भड़की आग से एक मकान और पशुशाला जलकर राख हो गई है। इस अग्निकांड में पीड़ित परिवार को छह लाख रुपये का नुक्सान हुआ है।
जानकारी के अनुसार देर सांय अचानक मंगता प्लासी गांव के सहज राम के मकान और पशुशाला में आग लग गई। सहज राम अपने परिवार के साथ खाना खाने के बाद सोने की तैयारी कर रहा था कि अचानक उसे पशुशाला में आग लगी दिखी। उसने तुरंत अपने पशुओं के रस्से काटे जिससे पशु सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए, लेकिन आग तब तक मकान तक पहुंच गई और अंदर रखा खाने पीने का सामान, जेवर और नकदी जलकर राख हो गए।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उधर, अग्निशमन अधिकारी जयपाल ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया गया। आग से करीब छह लाख की संपत्ति जल कर राख हो गई।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





