Loading...

जंगल में शिकार करने निकले व्यक्ति की गोली लगने से मौत, ऐसे पेश आया हादसा…

SAPNA THAKUR • 17 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ पांवटा

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई है। वहीं, पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर लिया है। मेहर सिंह पुत्र जालम सिंह निवासी गांव डाण्डा कालाआम्ब डाकघर डान्डा आन्ज तहसील पांवटा साहिब जिला सिरमौर ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।

पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि, बीती शाम उसका छोटा भाई धर्म सिंह अपने मामा के घर बस्ताना (बांस) मुडा लेकर मेहमानी मे गया था। इस दौरान उसका भाई यशवंत सिंह के साथ घर से जंगल की तरफ शिकार पर निकले। धर्म सिंह आगे चल रहा था जबकि यशवंत सिंह अपनी बन्दूक को कन्धे पर लटका कर पीछे चल रहा था।

इसी दौरान यशवंत सिंह का पैर फिसल गया और उसके कन्धे पर लटकी बन्दूक नीचे गिर गई जिस कारण बन्दूक से गोली चल गई। गोली आगे चल रहे इसके छोटे भाई धर्म सिह की बाई टांग के घुटने के पीछे लग गई जिससे वह घायल हो गया।

जिसके बाद पीड़ित को आनन-फानन में उपचार के लिए पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। वही पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।