Loading...

जंगल में शिकार करने गए व्यक्ति की गोली लगने से मौत

SAPNA THAKUR • 21 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में जंगल में शिकार करने गया व्यक्ति खुद ही शिकार बन गया। इस दौरान व्यक्ति को गोली लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान केवल राम पुत्र कांशीराम निवासी गांव अन्नु पोस्ट ऑफिस कथोग तहसील ठियोग के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने आईपीसी की धारा 336, 304 ए, 201, 34 और 25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

मामला राजधानी शिमला के ढली थाने के तहत ठैला जंगल का है। यहाँ केवल राम अपने कुछ साथियों के साथ शिकार करने गया था। इस दौरान अचानक गोली चल गई, जिससे उसकी मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि व्यक्ति लहूलुहान अवस्था में जमीन पर पड़ा हुआ था तथा उसकी मौत हो चुकी थी।