Loading...

जंगल से बरामद हुआ व्यक्ति का शव, नहीं हो पाई शिनाख्त

SAPNA THAKUR • 20 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला के उपनगर टुटू के साथ लगते जंगल में एक शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला पहुंचाया है। हालांकि अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है और ना ही मृत्यु के कारणों का पता चल पाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है जिसके बाद ही पता चल पाएगा कि मौत किन कारणों से हुई होगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक युवक जंगल में लकड़िया लेने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान युवक की नजर एक व्यक्ति के शव पर पड़ी। जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति के शव को कब्जे में लिया गया।