Loading...

जगन्नाथ मंदिर में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह समिति नाहन की बैठक हुई आयोजित

PARUL • 20 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/नाहन

जिला सिरमौर में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह समिति नाहन की बैठक जगन्नाथ मंदिर नाहन में आयोजित हुई। बैठक की अगुवाई समिति के जिला संयोजक विजेंद्र कुमार द्वारा की गई। जिला संयोजक ने बताया कि अयोध्या धाम से पूजित अक्षत जिला में पहुंच चुके हैं। अब यह अक्षत जिला के 6 ग्रामीण इकाइयों और दो शहरी इकाइयों तक पहुंच रहे है।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक मंदिर, मठ, गुरुद्वारा तक यह पूजित अक्षत कलश यात्रा के माध्यम से पहुंचेंगे और वहां से 22 जनवरी को मंदिर प्रभु राम प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण के लिए यह अक्षत (न्यौते के चावल) प्रत्येक घर में पहुंचेंगे। वहीं नाहन इकाई के संयोजक रघुवीर सिंह, संरक्षक प्रकाश बंसल, मार्गदर्शन साक्षी चैतन्य (भागवताचार्य) ने बताया कि नाहन नगर के पूजित अक्षत का कलश रविवार 24 दिसंबर को प्रातः 11:00 बजे पवित्र कालिस्तान मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचेंगे।

उसके पश्चात यह कलश ढोल नगाड़ों, भजन-कीर्तन, कलश यात्रा आदि के साथ पूरे नगर का भ्रमण कर जगन्नाथ मंदिर में दर्शन के लिए रखे जाएंगे। उन्होंने बताया कि जगन्नाथ मंदिर से यह पूजित अक्षत तेली मोहल्ला, हनुमान मंदिर, माता बाला सुंदरी मंदिर, शिव मंदिर, कालिस्तान व नजदीकी हनुमान मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, रानीताल शिव मंदिर, रघुनाथ मंदिर, सनातन धर्म मंदिर, गुरुद्वारा साहिब, वाल्मीकि मंदिर, रविदास मंदिर आदि धार्मिक स्थलों से हर राम भक्त के घर तक पहुंचेंगे।

इस अवसर पर समिति के सदस्य विजय, मनीष, चतर सिंह, अजय बंसल, सुरेंद्र हिंदुस्तानी, दिनेश राणा, अनिल शर्मा, सुनील, गौरव अत्री, संजय गोयल, प्रदीप मल्होत्रा व ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष अनिल, कोली समाज के भक्त राम व संजय पुंडीर, वैश्य सभा के सचिव संजय गोयल, हिंदू आश्रम ट्रस्ट संचालक प्रकाश जैन, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सरदार सुरजीत, कारोबारी सचिन शर्मा, अरुण उपस्थित रहे।

इसके अलावा वामन भगवान के प्रधान सुखदेव, वाल्मीकि समाज के अध्यक्ष विजय, रामदासिया समाज प्रमुख बाबूराम, नवयुवक मंडल रानीताल प्रधान अजय बंसल, गायत्री परिवार से सुदेश, जगन्नाथ समिति से सुरेंद्र शर्मा, व्यापार मंडल नाहन, सनातन धर्म सभा आदि अनेक सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। महानगर परिषद के अध्यक्ष श्याम पुंडीर, पार्षद सदस्य विक्रम वर्मा, मधु अत्री, विक्रम प्रकाश भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।