HNN / काँगड़ा
सिर्फ पेंशन की बात नहीं है, ये हमारे बच्चों के सम्मान, स्वाभिमान और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा फैसला है, इसके लिए हम जिंदगी भर मुख्यमंत्री सुक्खू के ऋणी रहेंगे। ये बात हिमाचल सरकार के ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली के निर्णय से गदगद सिद्धबाड़ी के अशोक कुमार ने कही। वहीं, भवारना में एक सरकारी कार्यालय में कार्यरत कृष्ण कुमार की माता रतनी देवी ने भी सुक्खू सरकार के इस निर्णय की सराहना करते हुए कहा “इसा सरकारा साडे बच्चेयां बारे सोचेया, सुक्खू सरकार अपनी ज़ुबान दी पक्की सरकार” है।
वहीं, धर्मशाला में एक सरकारी कार्यालय में कार्यरत काँगड़ा की सचिना देवी के भाई शुभम कुमार ने पुरानी पेंशन बहाली के निर्णय को उनकी बहन और सरकारी नौकरी कर रही अन्य लड़कियों के भविष्य को सुरक्षित करने वाला निर्णय बताया। सिद्धबाड़ी के अशोक कुमार ने बताया कि ओपीएस बहाली के निर्णय से लाभान्वित होने वाले कांगड़ा ज़िले के सरकारी कर्मचारी खुशी से फूले नहीं समा रहे है। जिला कांगड़ा के तमाम अधिकारियों-कर्मचारियों ने एक स्वर में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
युवाओं ने भी किया स्वागत
ज़िला काँगड़ा में सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे युवाओं में भी इस निर्णय को लेकर भारी उत्साह है। ज़िला पुस्तकालय धर्मशाला में तैयारी कर रही ऋतु कुमारी, संजीव कुमार, भरत सिंह और विवेक ठाकुर ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के निर्णय से उनके हौसले बुलंद हुए है। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार के इस फ़ैसले से आज को बेहतर तरीके से जीने और कल को बेहतर बनाने का भरोसा विकसित हुआ है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group