Loading...

जन समस्याओं को दूर करने में नकारे साबित हुए स्थानीय विधायक- प्रतिभा सिंह

SAPNA THAKUR • 8 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि जोगिन्दर नगर की जन समस्याओं को दूर करने में स्थानीय विधायक नकारे साबित हुए है। उन्होंने कहा है कि भाजपा के साथ एसोसिएट होने के बाबजूद सरकार ने न तो उन्हें कोई महत्व ही दिया और न ही क्षेत्र को। भाजपा की आपसी गुटबाजी के चलते यहां के लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है। आज जोगिन्दर नगर में पार्टी प्रत्याशी सुरेंद्र पाल ठाकुर के पक्ष में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही सभी कर्मचारियों से न्याय करते हुए उनकी ओल्ड पेंशन को बहाल करेगी। उन्होंने लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र पाल को भारी मतों से जिताने का आह्वान किया। बाद में भटियात विधानसभा क्षेत्र के सिहुंता में पार्टी प्रत्याशी कुलदीप पठानिया के पक्ष में जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उसने 2017 में चुनावों के दौरान लोगों से किये वादों को पूरा नही किया। उन्होंने कहा कि अब फिर से भाजपा लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने कभी भी न तो महिलाओं की पीड़ा को समझा और न ही किसानों-बागवनो के दुख को समझा। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में बेरोजगारी का आंकड़ा 12 लाख से ऊपर पहुंच गया है। प्रेदश में पुलिस भर्ती पेपर लीक मामलें से भाजपा के भ्रष्टाचार की पूरी पोल खुल गई है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह अस्त व्यस्त कर दी है। प्रतिभा सिंह ने लोगों से कुलदीप पठानिया को भारी मतों से जिताने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की मजबूत सरकार बने इसके लिये उनका जीत कर विधानसभा में पहुंचना बहुत ही जरूरी है।