लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जन सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने में सहयोग करें उद्योग समूह- डीसी

Ankita | 12 जुलाई 2024 at 5:16 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

डीसी ने विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

HNN/ नाहन

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने कहा कि सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों को कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के तहत अपना महत्वपूर्ण योगदान समाज को देना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और अन्य सामाजिक सरोकारों से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों और ढांचागत विकास में सीएसआर की अहम भूमिका है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उपायुक्त सुमित खिमटा आज शुक्रवार को नाहन में विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों के साथ सीएसआर संबंधी बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। सुमित खिमटा ने बैठक में पधारे औद्योगिक समूहों के प्रतिनिधियों से आहवान किया कि सभी समूह सीएसआर के तहत अधिक से अधिक योगदान देकर सामाजिक दायित्व का निर्वहण करें।

उन्होंने विभिन्न उद्योगों द्वारा समय-समय पर सीएसआर के तहत दिये जा रहे सहयोग की सराहना भी की। इस अवसर पर महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र साक्षी सत्ती, मेंबर सेक्रेटरी रचित शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील शर्मा, उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा राजीव ठाकुर, उप निदेशक उच्च शिक्षा अजीत चौहान के अलावा विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]