Loading...

जमटा रेंज के निहोग में “फ्रेंड्स ऑफ फॉरेस्ट” संगठन ने किया वृक्षारोपण

Ankita • 17 Aug 2024 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

वन मंडल नाहन की जमटा रेंज के निहोग में मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना के तहत रोपित क्षेत्र ढाडू में “फ्रेंड्स ऑफ फॉरेस्ट संगठन की ओर से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य वन सेवा से सेवानिवृत्त अधिकारी डा. प्रदीप शर्मा ने की। जबकि नसीम मोहम्मद दीदान बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इस दौरान वन विभाग से सेवानिवृत्त 15 सदस्यों ने भाग लिया।

इस अवसर पर आंवला, अर्जुन और कचनार इत्यादि कई प्रजातियों के 50 पौधे लगाए गए. इस कार्यक्रम में संगठन के सदस्य रामकुमार वर्मा, रामदयाल, अरुण वालिया, ईश्वरचंद शर्मा, किशोरी लाल, बाबूराम पुंडीर, अशोक तोमर, हिमेश कुमार राजू, राजेंद्र ठाकुर, यशवंत ठाकुर, दलीप सिंह और प्रेम सिंह मौजूद रहे।

इस आयोजन के लिए वन मंडल अधिकारी नाहन अवनी भूषण राय ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों का आभार जताया। जबकि कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय वन खंड धिकारी मुकेश पुंडीर व संतराम ठाकुर ने वृक्षारोपण में अपना सहयोग दिया। संगठन के महासचिव दीनदयाल वर्मा ने बताया कि आने वाले समय में संगठन पर्यावरण संरक्षण व वन संरक्षण के कार्य में सक्रियता से कार्य करता रहेगा। उन्होंने कहा कि फ्रेंड्स ऑफ़ फारेस्ट संगठन की यह पहल वन संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।