Loading...

जमा दो के छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट बरामद

PRIYANKA THAKUR • 21 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / कुल्लू

जिला कुल्लू के बंजार उपमंडल में एक किशोर द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 17 वर्षीय चिराग ठाकुर पुत्र शेष राम, निवासी बंजार जिला कुल्लू के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मृतक किशोर की बहन डिक्की ठाकुर ने पुलिस को बताया कि उसका भाई बंजार सरकारी स्कूल में + 2 में पढ़ता था। जिसके चलते उन्होंने वार्ड नंबर 4 में किराए पर कमरा लिया हुआ था। वह शाम को जब कमरे में आई, तो उसने देखा कि उसका भाई रस्सी पर लटका हुआ था। उसके बाद उसने घर वालों को इसकी सूचना दी।

वही, मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था, जिसमे चिराग ने लिखा था कि “रात में सोते समय उसे बुरे सपने आ रहे हैं। इसको लेकर मैं परेशान रहता था। 6-7 दिन से अच्छे से सोया भी नहीं। एक घंटे बाद उठकर बहुत परेशान हो जाता था।” उधर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस ने इस संबंध में ब्यान दर्ज किए हैं।

परिजनों ने मृतक की मौत पर किसी तरह का संदेह नहीं जताया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में 174 सीआरपीसी के तहत कार्यवाही अमल में लाई गई है।