लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जमा दो रसायन विज्ञान के पेपर में कृपांक की मांग

Ankita | 19 मार्च 2023 at 2:34 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

पाठ्यक्रम से बाहर के पूछे गए थे प्रश्न

HNN/ नाहन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित की जा रही जमा दो कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्न पत्र में बोर्ड की लापरवाही एक बार फिर से सामने आई है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की जमा दो कक्षा के विज्ञान संकाय के रसायन विज्ञान के प्रश्न पत्र में पाठ्यक्रम से बाहर पूछे गए प्रश्नों को लेकर विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से जमा दो कक्षा के विज्ञान संकाय के केमिस्ट्री के पेपर में पाठ्यक्रम से बाहर पूछे गए प्रश्नों में त्रुटियों के आधार पर ग्रेस मार्क की मांग की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की जमा दो कक्षा के विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों का कहना है कि हाल ही में जमा दो की केमिस्ट्री की जो वार्षिक परीक्षा हुई थी उसमें पूछे गए प्रश्न पत्र में सीरीज ए के प्रश्न नंबर 22 व 33 सी जबकि सीरीज बी में प्रश्न नंबर 8,14, 22,27 बी व 33 सी के प्रश्न गलत पूछे गए थे। विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों का कहना है कि वार्षिक परीक्षाओं में केमिस्ट्री के प्रश्न पत्र में पूछे गए गलत प्रश्नों की वजह से विद्यार्थी इसका उत्तर सही नहीं कर पाए हैं।

ऐसे में विद्यार्थी मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। यही नहीं इसी पेपर के सीरीज सी में भी प्रश्न नंबर 8 व 22 भी गलत पूछे गए थे। ऐसे में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से जमा दो कक्षा के रसायन विज्ञान के विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों ने मांग की है कि कि 15 मार्च को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की गई जमा दो कक्षा के रसायन विज्ञान में विद्यार्थियों को अतिरिक्त अंक दिए जाएं ताकि विद्यार्थियों के भविष्य से किसी प्रकार का खिलवाड़ ना हो सके।

विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों का कहना है कि रसायन विज्ञान के 15 मार्च को संपन्न हुए वार्षिक परीक्षाओं के प्रश्न पत्र में सीरीज ए के विद्यार्थियों को कम से कम 3 अंक, सीरीज बी के विद्यार्थियों को 6 अंक व सीरीज सी के विद्यार्थियों को 3 अंक कृपा प्रदान किए जाए ताकि विद्यार्थियों के भविष्य के साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ ना हो सके।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]