Loading...

जमीनी विवाद के कारण दो पक्षों में हुई मारपीट, क्राॅस एफआईआर दर्ज

PARUL • 25 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/सोलन

जिला सोलन बद्दी के भूपनगर में जमीन को लेकर दो पक्षों में मारपीट होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ क्राॅस एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक पक्ष ने आरोप लगाया है कि उसके ताया ने उसकी जमीन पर मकान बनाने लगा जिस पर उन्होंने कोर्ट से स्टे ले लिया।

कोर्ट ने उन्हेंं समन भी जारी कर दिए लेकिन शनिवार को अचानक उन्होंने विवादित जमीन पर मशीनें लगाकर नींव खोदनी शुरू कर दी। जब उसका विरोध किया तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि हमला करने वाले लोगों ने बाहरी राज्य से भी लोगों को बुलाया था। जिस पर दिलशान व उनके परिजन थाने पहुंच गए, लेकिन पुलिस की ओर से कोई भी मौके पर नहीं गया।

वहीं इस बीच करीब तीन दर्जन लोग आए और उनके साथ मारपीट की। इस दौरान उन्होंने हवा में फायर भी किया। जिसके बाद दिलशान व अन्य लोगों ने पंचायत के पूर्व प्रधान अशोक कुमार के साथ बद्दी थाने में शिकायत दर्ज कराई। तो वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने भी पुलिस में दिलशान व उसके साथियों के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान के आधार पर क्राॅस एफआईआर दर्ज की है। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि की है।