Loading...

जमीनी विवाद के चलते बड़े ने की छोटे भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Ankita • 17 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी के बल्ह उपमंडल के कोठी क्षेत्र में जमीनी विवाद के चलते बड़े भाई के द्वारा छोटे भाई की हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान लेखराम (49) पुत्र मुनीलाल निवासी गांव व डाकघर मैरामसीत तहसील बल्ह जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी व्यक्ति जगदीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज नेरचौक में करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, लेखराम अपने घर के नजदीक टिकरी गल्लू स्थित अपनी दुकान में मौजूद था। इतने में उसका बड़ा भाई शराब के नशे में उसकी दुकान में आया। दुकान में घुसते ही उसने दुकान में रखा सामान इधर-उधर फैंकना शुरू कर दिया। जब छोटे भाई ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट करते हुए करते हुए उसे जमीन पर पटक कर बुरी तरह से घायल कर दिया।

इस दौरान दुकान में मौजूद एक अन्य व्यक्ति भीष्म देव बीचबचाव करने लगा तो आरोपी ने उसे भी पत्थर से लहूलुहान कर दिया। घायल अवस्था में भीष्म देव को रती अस्पताल तथा लेखराम को मेडिकल कॉलेज नेरचौक में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान लेखराम की मौत हो गई। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी सागर चंद्र ने मामले की पुष्टि की है।