लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जमीनी विवाद के चलते भतीजे ने की चाची की हत्या, 2 लोग गिरफ्तार

Ankita | 21 जुलाई 2024 at 4:03 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ बिलासपुर

जिला ऊना के उपमंडल झंडूता की नगर पंचायत तलाई के वार्ड नंबर-7 (सेऊ) में जमीनी विवाद के चलते भतीजे द्वारा अपनी चाची की हत्या करने का मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपी भतीजे और जेठ को हिरासत में लिया गया है। जीवन कुमार निवासी गांव छपरोह डाकघर हरसौर तहसील बड़सर हमीरपुर ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दिए गए बयान में मृतक महिला के दामाद जीवन कुमार ने बताया कि वह शनिवार को अपने ससुराल आया था। शाम को उसकी पत्नी वीना देवी, साली भुट्टो देवी और सास रोशनी देवी अपने मकान के साथ बीड़ पर खरपवार की साफ-सफाई कर रही थी। इस दौरान ताया ससुर प्रकाश चंद ने उन्हें पत्थर मारना शुरू कर दिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसके बाद ताया ससुर का बेटा दलीप सिंह आया और उसने लोहे की रॉड से सास रोशनी देवी के सिर पर मार दी। इस घटना से वह बुरी तरह जख्मी हुई। घटना के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल बरठीं लेकर गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक महिला के दामाद के बयान पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]