Loading...

जमीन में बाड़बंदी को लेकर व्यक्ति ने अपने ही भाई से की मारपीट

SAPNA THAKUR • 25 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी के पुलिस थाना धनोटू में एक भाई ने अपने ही भाई की पिटाई कर डाली। इस दौरान आरोपी ने अपने ही भाई से ना केवल गाली-गलौज की बल्कि उसे जान से मारने तक की धमकी दे डाली। वही पीड़ित पवन कुमार निवासी गांव व डाकघर महादेव तहसील सुंदरनगर जिला मंडी ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।

धनोटू पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उसने खेत में बाड़बंदी की हुई थी। जिसके बाद उसके भाई केवल कुमार ने उसे खेत में बुलाया। जब पीड़ित खेत में पहुंचा तो आरोपी ने कहा कि खेत में जो जाली लगाई है, यह उसके खेत में लगाई हुई है। इसी को लेकर दोनों के बीच बहसबाजी हो गई और देखते ही देखते केवल कुमार ने पवन से गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।

इतना ही नहीं आरोपी ने उसके मुंह पर मुक्के तक मार दिए। जिसके बाद मामला पंचायत में पहुंचा तो पंचायत प्रधान व उपप्रधान ने मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पीड़ित द्वारा जो बाड़बंदी की गई थी वह सही थी। लिहाजा पीड़ित तुरंत पुलिस थाना पहुंचा और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया।