जमीन विवाद को लेकर पारिवारिक सदस्यों से की मारपीट, मामला दर्ज
HNN/ऊना
जिला ऊना में पुलिस थाना बंगाणा के तहत लिदकोट में जमीन विवाद को लेकर पारिवारिक सदस्यों से मारपीट किए जाने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव के ही तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विक्रम सिंह निवासी लिदकोट शिकायत में बताया कि पवन कुमार, कुलवीर सिंह और सुखबीर सिंह ने मुश्तरका भूमि पर दीवार बनाना शुरू कर दी। जब बहन ने इसका विरोध किया तो तीन व्यक्तियों ने हाथापाई शुरू कर दी। तभी हाथापाई देख कर जब उनके पिता वहां पहुंचे तो सभी ने रास्ता रोककर उनसे मारपीट की।
जिसके बाद उन्होंने तीनों व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस थाना बंगाणा में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर तीनों व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।