जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकियों ने की फायरिंग, सर्च ऑपरेशन जारी
जम्मू-कश्मीर के में एक बार फिर आतंकियों ने हमला किया है। आतंकियों ने जम्मू संभाग के जिला कठुआ की तहसील हीरानगर के सोहल इलाके में गोली चलाई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक उन्होंने दो से तीन संदिग्धों को देखा है।
ये सभी फायरिंग करके जंगल की ओर भाग गए। वहीं फायरिंग की सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। साथ ही सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। घटनास्थल पर लोगों ने अपने-अपने घरों की लाइटें बंद कर दी हैं, जिससे कि कोई आतंकी उनके घर में न घुस पाए।
गौर हो कि दो दिन पहले रविवार को ही रियासी में आतंकियों ने घात लगाकर तीर्थयात्रियों की बस को निशाना बनाया था। गोलीबारी में ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया जिससे बस खाई में जा गिरी। इसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी और 41 लोग घायल हुए थे