जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। एनकाउंटर नॉर्थ कश्मीर के कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास हुआ है।
मौके पर सेना की 6 आरआर और पुलिस के एसओजी के जवानों ने मोर्चा संभाला हुआ है। बता दें कि पिछले कई घंटों से सुरक्षाबल के जवान जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।
इस दौरान आतंकियों और सुरक्षाबल के जवानों के बीच मुठभेड़ की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। इससे पहले आज ही डोडा के कास्तीगढ़ इलाके में मुठभेड़ होने की बात सामने आई थी। इस मुठभेड़ में सेना के 2 एक जवान घायल हुए है।

