जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में फिर शुरू हुई मुठभेड़, सेना के दो जवान घायल
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के कास्तीगढ़ इलाके में आतंकी एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। जहां सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच फिरसे मुठभेड़ शुरू हो गई है। इस मुठभेड़ में सेना के दो जवान घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।
जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ कास्तीगढ़ इलाके के जद्दन बाटा गांव में देर रात करीब दो बजे शुरू हुई। इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा खोज दलों पर गोलियां चला दी। शुरुआती गोलीबारी के दौरान सेना के दो जवान घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
डोडा के सरकारी अस्पताल में उन्हें शुरुआती उपचार दिया गया और अब उन्हें सेना के हेलिकॉप्टर से सेना के अस्पताल ले जाया गया है। क्षेत्र में ऑपरेशन जारी है। इससे पहले सोमवार शाम को हुई मुठभेड़ में एक अधिकारी सहित 5 जवानों की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी।