Loading...

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास से लापता हुआ बीएसएफ का जवान

Ankita • 9 Sep 2023 • 1 Min Read

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के करीब सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान के उसकी चौकी से लापता होने की सूचना मिली है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

लापता जवान की पहचान बीएसएफ की 79वीं बटालियन के सिपाही अमित पासवान पुत्र अशोक पासवान निवासी बिहार के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि बिहार का रहने वाला कांस्टेबल शुक्रवार को उस समय लापता हो गया, जब वह बालाकोट सेक्टर में भरणी अग्रिम चौकी पर नियमित ड्यूटी पर था।

बीएसएफ के जवानों ने कांस्टेबल की तलाश में अभियान चलाया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद संबंधित पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।