उत्तरी कश्मीर के सोपोर में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। अब तक दो आतंकी मारे गए हैं। एक पुलिसकर्मी और एक जवान के भी घायल होने की सूचना है। ऑपरेशन अभी भी जारी है।
उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के हादीपोरा सोपोर इलाके में बुधवार सुबह आतंकवादियों की संदिग्ध गतिविधि देखे जाने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने तुरंत इलाके की घेराबंदी की और सर्च अभियान शुरू किया गया।
सोपोर पुलिस, सेना की 32 आरआर और सीआरपीएफ के जवानों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। आतंकवादियों की ओर से सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी शुरू करने के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इसमें अब तक दो आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है। एक पुलिसकर्मी और एक जवान के भी घायल होने की सूचना है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





