लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना के 4 जवान शहीद

Ankita | 16 जुलाई 2024 at 10:29 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के एक वन क्षेत्र में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में सेना के 4 जवान शहीद हो गए है। इसके अलावा एक जवान गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मुठभेड़ तब हुई जब राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह के जवानों ने सोमवार देर शाम डोडा शहर से लगभग 55 किलोमीटर दूर देसा वन क्षेत्र में धारी गोटे उरारबागी में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया।

थोड़ी देर की गोलीबारी के बाद आतंकवादियों ने भागने की कोशिश की। सैनिकों ने चुनौतीपूर्ण इलाके में घने जंगलों के बीच उनका पीछा किया, जिसके बाद रात 9 बजे के आसपास जंगल में एक और मुठभेड़ हुई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस मुठभेड़ में पांच जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के दौरान चार जवानों ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा एक जवान गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]