जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आज सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान सेना के 2 कैप्टन समेत तीन जवान शहीद हो गए। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक आज सुबह 9 बजे सेना को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी।
इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। एनकाउंटर में सेना के 2 कैप्टन समेत एक जवान शहीद हो गए हैं। जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए उधमपुर ले जाया गया है।
पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर 2 आतंकवादी फंसे हुए थे। सर्च ऑपरेशन के दौरान धर्मसाल के बाजीमल इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। सर्च ऑपरेशन में सेना के राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों के साथ पैराट्रूपर्स भी शामिल हुए। लेकिन आतंकी घात लगाकर बैठे थे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जैसे ही सेना उन आतंकियों के नजदीक पहुंची, वैसे ही आतंकियों की ओर से सेना पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। इसमें सेना के 2 कैप्टन रैंक के अफसर और एक जवान शहीद हो गए। सेना का एक जवान घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि एनकाउंटर में एक राष्ट्रीय राइफल्स के कैप्टन और दूसरे पैराट्रूपर्स के कैप्टन शहीद हुए हैं। जबकि पैराट्रूपर्स का एक हवलदार शहीद हो गए हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group




