Loading...

जम्मू-कश्मीर में खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी बस, कई लोगों के मौत होने की आशंका

PARUL • 9 Jun 2024 • 1 Min Read

जम्मू-कश्मीर में रविवार को तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस खाई में गिर गई। यह बस रियासी जिले में दुर्घटनाग्रस्त हुई है। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक आतंकियों ने बस पर गोलीबारी की थी जिसके बाद बस दुर्घटना का शिकार हो गई।

बताया जा रहा है कि यह बस जिले के शिवखोड़ी की ओऱ जा रही थी तभी रास्ते में हमले के कारण दुर्घटना का शिकार हो गई। इस घटना में कई लोगों की मौत की आशंका है। उधर, रियासी के डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर विशेष महाजन घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि बस के खाई में गिरने के कारण कई लोगों की मौत होने की आशंका है।

अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध आतंकियों ने बस पर गोलीबारी कर दी। यह बस तीर्थयात्रियों को शिव खोड़ी मंदिर ले जा रही थी। अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक पोनी इलाके के तेरीयथ गांव में बस पर हमला हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बादद राहत कार्य़ शुरू किया गया और बचाव के लिए पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बल की टीम तुरंत भेजी गई।