Loading...

जम्मू-कश्मीर में खाई में गिरा सेना वाहन, एक जवान की मौत, कई जख्मी

Ankita • 4 May 2024 • 1 Min Read

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के वेरीनाग इलाके में सेना का एक वाहन खाई में जा गिरा। इस हादसे में एक जवान की जान चली गई है। इसके अलावा नौ जवान जख्मी हुए हैं।

सभी घायल सैनिकों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के मुताबिक, दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के वेरीनाग इलाके में 19 आरआर का सैन्य वाहन सड़क से अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।

हादसे में एक जवान की मौत हो गई। इसके अलावा नौ जवान घायल हुए हैं। सभी घायल जवानों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।