जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आज बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यात्रियों को लेकर जा रही एक बस सड़क से लुढ़क कर करीब 300 फुट गहरी खाई में गिर गई, जिससे कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 19 यात्री घायल हो गए। मृतकों की संख्या अभी बढ़ने की आशंका है।
जानकारी अनुसार, बस की रजिस्टर्ड संख्या (JKO2CN-6555) है। बताया जा रहा है कि बस में लगभग 40 से अधिक यात्री सवार थे। बस बटोटे-किश्तवाड़ नेशनल हाईवे पर बुंगल – अस्सार के पास सड़क से लुढ़क गई और 300 फुट नीचे खाई में गिर गई।
जानकारी के मुताबिक, बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है और अब तक 25 शव बरामद किए गए हैं। बता दें घायलों को जिला अस्पताल किश्तवाड़ और जीएमसी डोडा में भर्ती कराया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर हैं और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिवार को 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा की है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group




