जम्मू-कश्मीर में वायुसेना के वाहनों पर आतंकियों ने की गोलीबारी, 5 जवान जख्मी
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एयरफोर्स के वाहनों के काफिले पर आतंकी हमला हुआ है। जानकारी के मुताबिक हमले में पांच जवान घायल हुए हैं। जिन्हें पास के अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है। हमले को अंजाम देकर आंतकी मौके से फरार हो गए हैं।
सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने भारतीय वायुसेना के काफिले पर गोलीबारी की। यह हमला सुरनकोट के सनाई गांव में हुआ। भारतीय सेना और पुलिस की अतिरिक्त टुकड़ियां इलाके में भेजी गईं हैं।
शुरुआती स्थानीय राष्ट्रीय राइफल्स इकाई ने इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। आतकंवादियों ने सेना के वाहनों पर जबरदस्त गोलीबारी की थी। इसके बाद इलाके में अतिरिक्त फोर्स भेजी गई है और आतंकविरोधी अभियान को अंजाम दिया जा रहा है।