लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आंतकियों के बीच हुई मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

PARUL | 23 जून 2024 at 12:46 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के उरी सेक्टर में सुरक्षाबलों और आंतकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस दौरान सुरक्षाबल ने एक आतंकी को ढेर किया है। आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। सर्च ऑपरेशन अभी चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, नियंत्रण रेखा के पास आतंकियों के एक समूह की हरकतों का इनपुट था, जिसके आधार पर सेना ने एलओसी के करीब कई जगहों पर नाके लगाए थे। इस दौरान सीमा पर संदिग्ध गतिविधियां नजर आईं।

आतंकियों को पाए जाने पर उन्हें ललकारा गया, परिणाम स्वरूप मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षाबल इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं। फिलहाल मारे गए आतंकियों के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं है। सुरक्षाबल आतंकी की पहचान में जुटे हुए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]