लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

Ankita | 26 जून 2024 at 3:04 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

जम्मू-कश्मीर के जिला डोडा में सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को ढेर कर दिया है। फिलहाल सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़ अभी भी जारी है।

बताया जा रहा है कि अभी भी 3-4 आतंकी इलाके में छिपे हुए हैं। गोलीबारी के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। जवान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

बता दें सुरक्षाबलों के जवान जब एक विशेष क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे, तो छिपे हुए आतंकवादियों ने पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम पर गोलीबारी की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। यहां कुछ और आतंकी घिरे हुए हैं। यह इलाका घने जंगल और पहाड़ से घिरा हुआ है। ऑपरेशन चल रहा है। 

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]