जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़, एक जवान शहीद
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के मोदरघम इलाके में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया, जबकि एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सेना की 9 आरआर और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना पर घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया। जैसे ही जवानों की संयुक्त टीमें संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ीं, छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की। इस दौरान सेना के जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।
बताया जा रहा है कि सेना ने 2 से 3 आतंकियों को घेर लिया है। मुठभेड़ में सेना के 2 जवान घायल हो गए। घायल जवानों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान एक जवान शहीद हो गया।