जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो रही है। दोपहर बाद हुई इस मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए, वहीं तीन जवान जख्मी भी हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। घने जंगल के भीतर आतंकियों की तलाश जारी है। बता दें कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में शनिवार को दोपहर बाद मुठभेड़ शुरू हुई थी।
मिली जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों को आज सुबह सूचना मिली थी कि आतंकियों का एक दल कोकरनाग में गडोल आहलन के ऊपरी हिस्से में देखा गया है। सूचना मिलते ही सेना और सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर आतंकियों को पकड़ने के लिए एक अभियान चलाया।
दोपहर दो बजे के करीब जब जवान तलाशी लेते हुए गगरमुंड इलाके में पहुंचे तो वहां छिपे आतंकियों ने उन्हें देख लिया।आतंकियों ने जवानों पर पहले ग्रेनेड फेंका और उसके बाद उन्होंने अपने स्वचालित हथियारों से फायरिंग की। इसमें दो जवान बलिदान हो गए। तीन जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों की हालत नाजुक है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





