Loading...

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़, 3 आतंकी ढेर

Ankita • 7 May 2024 • 1 Min Read

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम के रेडवानी पाइन इलाके में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर बासित अहमद डार समेत तीन आतंकवादियों को मार गिराया है।

मारे गए आतंकियों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। दरअसल, सोमवार दोपहर को पुलिस को इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली थी। पुलिस ने अन्य सुरक्षा बलों के साथ मिलकर घेराबंदी कर दी।

मंगलवार सुबह, आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गहन मुठभेड़ शुरू हो गई जो दोपहर तक चली। मुठभेड़ में कुलगाम के रेडवानी के प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा (टीआरएफ) संगठन का शीर्ष कमांडर बासित डार सहित 3 आतंकवादी मारे गए।

बासित डार ए श्रेणी का आतंकवादी था और 2021 से सक्रिय था। वह श्रीनगर और दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा बलों और अल्पसंख्यकों पर हमलों सहित 18 से अधिक मामलों में शामिल था। आईजीपी कश्मीर वीके बिर्दी ने कहा कि उसके सिर पर 10 लाख रुपये का इनाम था।