Loading...

जम्मू-कश्मीर में हादसा: खाई में गिरा सेना का वाहन, हिमाचल के 3 जवान शहीद

SAPNA THAKUR • 11 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में माछिल सेक्टर के फॉरवर्ड एरिया में बुधवार को बर्फीले ट्रैक से फिसलकर वाहन खाई में गिर गया जिससे तीन जवान शहीद हो गए। जिस दौरान ये हादसा हुआ उस वक्त तीनों सैनिक एक नियमित ऑपरेशनल टास्क पूरा कर रहे थे। बता दें कि हादसे में शहीद हुए इन 3 जवानों में से 2 जवान हिमाचल प्रदेश के थे।

दोनों जवानों की मौत से हिमाचल प्रदेश में भी शोक की लहर दौड़ गई है। हवलदार अमरीक सिंह (39) ग्राम मंडवारा, पोस्ट मारवाड़ी, तहसील घनारी, जिला ऊना निवासी थे। इसके अलावा अमित शर्मा (23) ग्राम तलसी खुर्द, पोस्ट किर्विन, तहसील व जिला हमीरपुर के रहने वाले थे। उधर, सुरक्षाबलों ने खाई से तीनों जवानों के पार्थिव शरीर को निकाल लिया है।