जम्मू के छत्रगलां टॉप में आतंकी हमला, सेना के 5 जवान और एक एसपीओ घायल
जम्मू संभाग के जिला के छत्रगलां टॉप में मंगलवार की देर रात आतंकियों ने सेना तथा पुलिस के संयुक्त नाके पर हमला किया है।
हमले में सेना के पांच जवान और एक एसपीओ (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) घायल हो गया। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्यवाही से मुठभेड़ शुरू हो गई। गोलीबारी में घायलों को उप जिला अस्पताल भद्रवाह लाया गया। छत्तरगला इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है।
छत्रगलां टॉप का यह इलाका जिला कठुआ और जिला डोडा की तहसील भद्रवाह की सीमा पर स्थित है। वहीं डोडा में आतंकी हमले को लेकर एडीजीपी जम्मू आनंद जैन ने बताया कि आतंकियों को घेर रखा गया है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर रखी है। सर्च ऑपरेशन चल रहा है।