जम्मू के कठुआ में सेना वाहन पर हुए आतंकी हमले में चार जवान शहीद हो गए हैं। आतंकियों ने सेना की गाड़ी को निशाना बनाया। आतंकियों के हमले में चार जवान शहीद हो गए हैं। इस घटना में छह जवान घायल भी हुए हैं। जिनका आर्मी अस्पताल में इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि जिला कठुआ के कंडी क्षेत्र लोहाई मल्हार में जैंडा नाला के पास पहाड़ी के ऊपर छिपे आतंकवादियों ने सेना के वाहन पर गोलीबारी की और उन्होंने सेना की गाड़ी पर ग्रेनेड भी फेंका।
वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षाबलों की अन्य टीमें भी मुठभेड़ स्थल के लिए रवाना हो गई है। इलाके की घेराबंदी कर ली गई है। आसपास के संपर्क मार्गों को भी अलर्ट कर दिया गया है। हमले के बाद घाटी में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





