जल्द करवा लें अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण, अंतिम तिथि कल
HNN/ हमीरपुर
थल सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि कल यानि 22 मार्च को रात 11:59 बजे तक है। जिस भी उम्मीदवार ने अपना पंजीकरण अभी तक नहीं करवाया है वह जल्द करवा लें। बता दें निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की पहले ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा होगी।
उसके बाद भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। आवेदन के इच्छुक एवं पात्र युवा वेबसाइट पर लॉग इन कर सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण करवाने वाले उम्मीदवार का एक्टिव मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी होनी चाहिए, ताकि भविष्य में उससे संपर्क किया जा सके। परीक्षा के समय उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड का रंगीन प्रिंट और आधार कार्ड साथ लाना होगा।
थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल बीएस भंडारी ने पात्र एवं इच्छुक उम्मीदवारों से आग्रह किया कि वे समय रहते अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवा लें। उन्होंने कहा कि अंतिम दिन अधिक भीड़ होने की स्थिति में उम्मीदवारों को दिक्कत हो सकती है।