जल्द ही जारी होंगे नीट यूजी 2024 एग्जाम के एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड…..
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- स्नातक (नीट यूजी 2024) का आयोजन 5 मई को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जाएगा। जिन भी स्टूडेंट्स ने इस एग्जाम में भाग लेने के लिए आवेदन किया है उन्हें एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड कभी भी जारी किये जा सकते हैं।
एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल पोर्टल exams.nta.ac.in/NEET पर जारी किये जाएंगे। इसके बाद अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र….
नीट यूजी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
अब आपको एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद नए पेज पर आपको एप्लीकेशन नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके सबमिट करना होगा।
जानकारी सबमिट करते ही आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा, जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
बता दें एडमिट कार्ड एग्जाम में भाग लेने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसके बिना आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। इसलिए अभ्यर्थी जब भी एग्जाम देने केंद्र पर जाएं तो प्रवेश पत्र की एक प्रति एवं एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं।