Loading...

जल्द ही जारी होगा सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम

PARUL • 1 May 2024 • 1 Min Read

सीबीएसई बोर्ड इस माह के पहले सप्‍ताह में दसवीं व 12वीं की परीक्षा के परिणाम घोषित कर सकता है। बता दें कि सीबीएसई बोर्ड दसवीं व बारहवीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हुई थी।

सीबीएसई की 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 13 अप्रैल तक आयोजित की गई, वहीं 12वीं की परीक्षाएं 2 अप्रैल तक हुई। इस वर्ष लगभग 39 लाख स्टूडेंट्स ने सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा दी है। सीबीएसई के सभी परीक्षार्थियों को अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार है।

बता दें सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी होने पर छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट (cbse.gov.in.) का माध्यम से अपना परिणाम देख सकेंगे।