उत्तराखंड के चंपावत जिले में आज एक हादसा पेश आया। टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर 12 जवानों को लेकर जा रही आईटीबीपी की बस अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। राहत-बचाव कार्य जारी है।
जानकारी के अनुसार प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। सभी जवान सुरक्षित है। सभी जवानों का चल्थी के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि अभी तक हादसे के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस द्वारा मामले की जाँच जारी है ।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





