Loading...

जसूर स्थित भाजपा कार्यालय में युवक ने की तोड़-फोड़, गिरफ्तार

Ankita • 22 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा के नूरपुर के जसूर स्थित भाजपा कार्यालय में युवक द्वारा शीशे तोड़ने का मामला सामने आया है। चौकीदार और कार्यालय में लगे सीसीटीवी की सहायता से युवक को मौके पर ही पकड़ लिया गया। युवक जिसकी पहचान अक्षय कुमार पुत्र रविंद्र कुमार निवासी काथल के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, युवक ने गेट के ऊपर से निकल कर कार्यालय के मेन दरवाजे के साथ में पड़े गमलों से खिड़कियों के शीशे तोड़ना शुरू कर दिया, जिसकी आवाज सुनकर अंदर सो रहा चौकीदार उठ गया और जब बाहर आकर देखा तो युवक शीशे तोड़ रहा था और अंदर आने की कोशिश कर रहा है।

उसने भाजपा जिला महामंत्री राजेश काका को फोन कर दिया और उन्होंने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। डीएसपी विशाल वर्मा ने इस मामले की पुष्टि कर बताया कि अक्षय कुमार पुत्र रविंद्र कुमार निवासी काथल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।