लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जस्टिस यूयू ललित बने देश के नए मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ

PRIYANKA THAKUR | 27 अगस्त 2022 at 11:02 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

जस्टिस यूयू ललित ने देश के नए चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ले ली है। आज राष्ट्रपति भवन में उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बता दे कि जस्टिस ललित भारत के 49वें चीफ जस्टिस है।

इस दौरान जस्टिस यूयू ललित ने कहा, मेरा प्रयास रहेगा मामलों को सूचीबद्ध करने में पारदर्शिता हो। ऐसी व्यवस्था बना सकूं, जिसमें जरूरी मामले संबंधित पीठों के सामने स्वतंत्रता पूर्वक उठाए जा सकें। इसके अलावा कम से कम एक संविधान पीठ की बना सकूं, जो सालभर काम करती रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बता दे कि जस्टिस ललित पर भले ही न्यायाधीशों की नियुक्ति से लेकर महत्वपूर्ण संवैधानिक प्रश्नों जैसी चुनौतियां हों, लेकिन उनकी न्यायिक विरासत का अनुभव भी उनके पास होगा। दरअसल, चार पीढ़ियों से यूयू ललित का परिवार न्यायिक प्रक्रिया से जुड़ा हुआ है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]