Loading...

जहरीला पदार्थ निगलने से युवती की मौत

PARUL • 6 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

ऊना में एक दुखद घटना में 19 वर्षीय युवती अर्पणा कुमारी की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। युवती ने गलती से कोई जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसके बाद परिजनों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर ने बताया कि आरएफएसएल रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल पाएगा।यह घटना युवती के परिवार के लिए एक बड़ा आघात है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही मौत के कारणों का पता लगा लिया जाएगा। इस दुखद घटना में हम युवती के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति मिले।